फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Food prices increased, kitchen budget spoiled

खाद्य पदार्थों के बढ़े दाम, रसोई का बजट धड़ाम

Tue, 19 Jul 2022 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Food prices increased, kitchen budget spoiled
पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे मध्यमवर्गीय परिवारों को एक और झटका लगा है। खाद्य पदार्थों पर लगने वाले जीएसटी के चलते बाजार में खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। दुकानदार आने वाले समय में महंगाई और अधिक बढ़ने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

गृहिणी शिखा का कहना है कि हाल ही में गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से बजट जैसे-तैसे संभाला था। अब आटा, दही और दूध भी महंगा हो गया है। अब रसोई चलानी भारी हो जाएगी। गृहिणी टीना चौहान का कहना है कि जिस तरह से जीएसटी बढ़ रहा है, उससे आने वाले समय में घर चलाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। सरकार को मध्यमवर्गीय परिवारों को कुछ राहत जरूर देनी चाहिए। बालेश्वर वर्मा के अनुुसार खाद्य पदार्थों में जीएसटी लगाया जाना मध्यमवर्गीय परिवार पर बोझ बढ़ाना है। इससे अब महंगाई और अधिक बढ़ेगी। ऐसे में आम लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा। वहीं सुुुशील सैनी ने कहा कि दूध-दही पर भी जीएसटी लगाना किसी भी स्थिति में ठीक नहीं है। इस बढ़ती महंगाई में आदमी अपने अन्य चीजों में तो कटौती कर सकता है लेकिन खाने में कैसे कटौती करें।
विज्ञापन

बाजार में बढ़े दामों पर एक नजर
वस्तु पहले अब
आटा 24 26
चावल 45 47
दाल अरहर 90 105
मैदा 28 30
दूध 60 65
दही 65 67-70
पनीर 360 370
नोट: सभी रेट प्रति किलो में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed