फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Five-year-old child dies in car collision

कार की टक्कर से पांच साल के बच्चे की मौत

Fri, 10 Jun 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Five-year-old child dies in car collision
भगवानपुर-पुहाना मार्ग पर कार की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया। वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा निवासी उवैस (5) पुत्र इमरान शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते वह सड़क पार करने लगा। इस बीच एक कार ने बच्चे को टक्कर मार दी जिससे वह छिटककर सड़क किनारे दूर जा गिरा। कार की टक्कर से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा होता देख चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। वहीं, सड़क पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधर, सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने सड़क से ग्रामीणों की भीड़ को हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात शुरू हो पाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि कार की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

बच्ची को परिजनों से मिलवाया
पुलिस ने लावारिस घूम रही सात साल की बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। क्षेत्र के ग्राम करौंदी के पास बृहस्पतिवार देर शाम एक सात वर्ष की बच्ची रोते बिलखते लावारिस घूम रही थी। ग्रामीणों ने बच्ची को देखकर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को अपने साथ थाने ले आए। पुलिस ने बच्ची से माता-पिता के नाम की जानकारी ली लेकिन वह कुछ नहीं बता पाई। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की फोटो व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर की। इसके बाद बच्ची की पहचान हो गई। सूचना मिलते ही बच्ची के परिजन थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रुड़की के केहर सिंह की सात साल की बच्ची घर से अचानक गायब हो गई थी। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed