फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   First asked for address then snatched chain from woman's neck

Roorkee News: पहले पूछा पता फिर गले से महिला की झपटी चेन

Fri, 02 May 2025 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
First asked for address then snatched chain from woman's neck
स्कूटी सवार महिला को एक बदमाश ने पहले तो पता पूछने के लिए रोका। फिर बातों में उलझाकर मौका मिलते ही गले से चेन झपटकर से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर बदमाश की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ पुराने अपराधियों की भी वर्तमान लोकेशन और गतिविधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली को लक्ष्मी झा निवासी शाकुंभरी विहार गणेशपुर ने तहरीर देकर बताया कि वह 28 अप्रैल को स्कूटी से मालवीय चौक की ओर जा रही थी। जब वह अपने घर के पास पहुंची तो उन्होंने स्कूटी को रोका। तभी एक युवक उनके पास पहुंचा और गणेशपुर में ही एक व्यक्ति का पता पूछने लगा। इस बीच युवक ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया और मौका मिलते ही गले से चेन झपटकर फरार हो गया।
विज्ञापन




इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो कुछ लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है। कुछ पुराने अपराधियों की वर्तमान लोकेशन और गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed