फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire broke out in the restaurant, everything burnt

Roorkee News: रेस्टोरेंट में लगी आग, सारा सामान जला

Fri, 29 Aug 2025 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the restaurant, everything burnt
रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग फायर उपकरण लेकर मौके पर पहुंच गए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर अग्निशमन कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने रेस्टोरेंट के जनरेटर के पास पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से रेस्टोरेंट का सारा सामान जल गया है।
विज्ञापन




रुड़की के बोट क्लब के पास एक बिल्डिंग में रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट में दोपहर के वक्त आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद शोरूम के संचालक भी सकते में आ गए। लोगों ने रेस्टोरेंट में लगी आग को बुझाने के लिए फायर उपकरण का इस्तेमाल शुरू कर दिया लेकिन आग विकराल रूप लेने लगी तो लोग वहां से भागने लगे। अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को फैलने से बचाया। इस बीच पता चला कि आग लगने से जनरेटर, एसी और वायर आदि को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed