फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire breaks out in electronic shop, goods worth lakhs burnt and destroyed

Roorkee News: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर नष्ट

Fri, 28 Feb 2025 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in electronic shop, goods worth lakhs burnt and destroyed

विज्ञापन
रुड़की। ढंडेरा में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से आसपास के दुकानदारों में भी अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रामनगर स्थित फैक्टरी में आग बुझाने में लगी एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। शॉर्टसर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।

रुड़की के अशोकनगर ढंडेरा निवासी अशोक कुमार की ढंडेरा रेलवे फाटक के पास ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख आसपास के लोग जमा हो गए और सूचना अशोक कुमार को दी। वह मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर खोला।
विज्ञापन

दुकान का शटर खोलते ही आग भड़कने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग के कार्यालय से सूचना रामनगर स्थित फैक्टरी में आग बुझाने में लगी टीम को दी गई। सूचना मिलते ही एक टीम और दमकल की गाड़ी ढंडेरा पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की दमकल प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्टसर्किट से लगना प्रतीत हो रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुकान के ऊपर शराब का गोदाम भी बना था। समय पर आग पर काबू पाने के चलते आग शराब के गोदाम तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed