फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR registered against driver in case of youth's death

Roorkee News: युवक की मौत के मामले में चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 21 May 2026 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against driver in case of youth's death
सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे में मृतक का भाई भी घायल हुआ था।
विज्ञापन




दिल्ली के उस्मानपुर स्थित करतार नगर गली नंबर पांच निवासी राजकुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 अप्रैल 2026 की रात उनके बेटे शिवम (20) और देव कुमार (17) अपने दोस्तों तनिष्क और मयंक के साथ किराये की कार से हरिद्वार जा रहे थे। आरोप है कि चालक कार को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। परिजनों के अनुसार शिवम और देव कुमार ने चालक को सावधानी से वाहन चलाने के लिए कहा था लेकिन उसने उनकी बात अनसुनी कर दी। इसी दौरान ढंडेरी के पास एक ढाबे के पास कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में देव कुमार की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई जबकि शिवम के सिर में चोट लगी। देव कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। वहां उपचार के दौरान 17 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। शिवम को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed