फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Finance personnel accused of indecency

फाइनेंस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप

Thu, 22 Dec 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर Updated Thu, 22 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
महिलाओं ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान कंपनी के कर्मचारी ने एक ग्रामीण पर तमंचा दिखाने का आरोप लगाया है।

बृहस्पतिवार को खेड़ी कलां गांव की सैकड़ों महिलाएं कोतवाली पहुंची। उनका कहना था कि एक फाइनेंस कंपनी की ओर से गांव की महिलाओं ने समूह बनाकर पैसा लिया था। जिसकी प्रति सप्ताह किश्त देनी होती है, लेकिन नोटबंदी के कारण वह पैसे देने में असमर्थ हैं। महिलाओं का आरोप है इसे लेकर कंपनी के एक कर्मचारी ने महिला के घर में घुसकर अभद्रता की है। महिलाओं ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि नोटबंदी से गांव में महिलाओं की बैठक ली जानी थी। जिसमें समूह से जुड़ी महिलाओं को यह संदेश देना था कि नोटबंदी से परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह अगले माह किश्त दे सकती हैं।
विज्ञापन


बुधवार को जब बैठक के लिए कंपनी का कर्मचारी महिलाओं को बुलाने गया तो एक महिला के पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए देसी तंमचा दिखाया। वहीं कंपनी के अधिकारी भी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उपनिरीक्षक रघुवीर चौधरी ने बताया कि महिलाओं को समझा-बुझाकर गांव भेज दिया गया है। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान रिहाना, जावेद, बालूनी, नोशिदा, मोमीना, शहिन, इमराना, तरन्नूम, रेशमा, शिक्षा, सोनम व राजबानों आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed