फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   File to revive Ratmau river closed

रतमऊ नदी को पुनर्जीवित करने की फाइल बंद

Thu, 08 Aug 2019 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
File to revive Ratmau river closed
रतमऊ नदी को पुनर्जीवित करने की फाइल ने राजाजी नेशनल पार्क के दफ्तर तक पहुंचते पहुंचते दम तोड़ दिया है। नदी को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए राजाजी नेशनल पार्क से अनुमति नहीं मिल पाई है। इस कारण नदी को अब पुनर्जीवित नहीं किया जाएगा। कृषि विभाग और मनरेगा द्वारा संयुक्त रूप से रतमऊ नदी को पुनर्जीवित कर लेमन ग्रास का उत्पादन करने की योजना थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों अधिकारियों ने बुग्गावाला क्षेत्र में स्थित रतमऊ नदी को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया था। इसके चलते तात्कालिक मुख्य विकास अधिकारी स्वाति सिंह भदौरिया ने बुग्गावाला क्षेत्र में पहुंचकर धरातलीय निरीक्षण भी किया था। इस कार्य को कृषि विभाग व मनरेगा द्वारा किया जाना था। इस बाबत कुछ बजट भी जारी हो गया था। इस नदी को किसी अन्य नदी की धारा से जोड़कर पुनर्जीवित किया जाना था। वहीं नदी के किनारे किसानों के साथ मिलकर लेमन ग्रास की खेती करना था ताकि नदी के पुनर्जीवित होने के साथ ही किसानों को रोजगार भी मिल सके। इसके लिए तात्कालिक सीडीओ भदौरिया ने पूरा प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन इसके बाद उनका स्थानांतरण हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार नदी का काफी हिस्सा राजा जी नेशनल पार्क में पड़ता है। वहीं राजा जी नेशनल पार्क द्वारा नदी को पुनर्जीवित करने के लिए अनुमति नहीं मिली है। मुख्य कृषि विकास अधिकारी विकेश यादव ने बताया कि राजा जी नेशनल पार्क के अधिकारियों की अनुमति नहीं मिली है। इस कारण नदी को पुनर्जीवित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed