{"_id":"621cde44a3417f626c61d0f9","slug":"fighting-on-mining-lease-vandalizing-vehicles-roorkee-news-drn4052314136","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन पट्टे पर मारपीट, गाड़ियों की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन पट्टे पर मारपीट, गाड़ियों की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारीवाला गांव के कुछ लोगों ने भोगपुर गांव में खनन के पट्टेदार से सुविधा शुल्क मांगा। आरोप है कि सुविधा शुल्क देने से मना करने पर 20 से 25 लोगों ने मौके पर पहुंचकर मारपीट की और गाड़ियों पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भोगपुर गांव निवासी ऋषिपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में ही उनकी जमीन पर पट्टा स्वीकृत हुआ है। रविवार को पट्टे पर खोदाई का काम शुरू हुआ था। आरोप है कि खोदाई करते समय गांव धारीवाला निवासी वेदपाल पट्टे पर पहुंच गया और सुविधा शुल्क मांगने लगा। सुविधा शुल्क नहीं देने पर खनन सामग्री नहीं उठने देने की धमकी दी। विरोध करने पर उसने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि उसके परिचित लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उक्त लोगों ने वहां खड़ी उनकी दो कारों पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। साथ ही हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि वेदपाल, उसके बेटे बिट्टू निवासी धारीवाला और अंकुश, चंद्रपाल, अशोक, महिपाल, सुखन, मनोज निवासी टांडा मझादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।