{"_id":"671551049ec36ff77306c1c4","slug":"fighting-and-firing-between-two-groups-of-youth-roorkee-news-c-5-1-drn1030-529762-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवकों के दो गुटों में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवकों के दो गुटों में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन
प्रहलादपुर हस्तमौली संपर्क मार्ग पर युवकों के दो गुटो में गाली गलौज हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। बताया गया है कि युवकों के बीच फायरिंग भी हुई है। एक युवक इस दौरान घायल भी हो गया है। युवक गोली लगने से घायल हुआ है या फिर मारपीट में उसको चोट आई है। इसको लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रविवार शाम को खानपुर थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव से बाइकों पर सवार कुछ युवक हुड़दंग मचाते हस्तमौली की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वह प्रहलादपुर आबादी से आगे निकले। इसी दौरान वह रुक गए और उनके बीच कहासुनी होने लगी। दोनों एक दूसरे को गालियां देने लगे। जिसके बाद उनमें मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवकों पर फायर झोंक दिया। एक युवक इस दौरान घायल हो गया है। गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी समीप पांडे ने बताया कि मारपीट में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घाव गोली का है या नहीं, मेडिकल जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे लाइन के समीप मिला युवक का शव
रविवार को लक्सर रायसी रेलवे लाइन पर मुंडा खेड़ा गांव के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि मृतक की पहचान प्रीतम उर्फ छोटू (20) निवासी मुंडा खेड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रेलवे लाइन के समीप मिला युवक का शव
रविवार को लक्सर रायसी रेलवे लाइन पर मुंडा खेड़ा गांव के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि मृतक की पहचान प्रीतम उर्फ छोटू (20) निवासी मुंडा खेड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन