{"_id":"613652db8ebc3ea756372832","slug":"fight-for-dowry-abortion-of-married-woman-roorkee-news-drn3896202178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए मारपीट, विवाहिता का गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए मारपीट, विवाहिता का गर्भपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में नकदी और कार नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि मारपीट में उसका गर्भपात भी हो गया और तबीयत बिगड़ गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शादी के छह साल बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर कस्बा निवासी शराफत ने लगभग छह साल पहले अपनी बेटी गुलिस्तां साबरी की शादी कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव निवासी युवक से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में तीन लाख की नकदी और कार लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। इस बीच गुलिस्तां का दो बच्चे हुए। आरोप है कि वह तीसरी बार गर्भवती हुईं तो ससुराल वालों ने मारपीट कर दी, जिससे गर्भपात हो गया और उनकी तबीयत खराब हो गई। मायके वालों ने इलाज करवाया। आरोप है कि मार्च 2021 में ससुराल वाले सुल्तानपुर पहुंचे और गुलिस्तां के साथ मारपीट कर फरार हो गए। आरोप है कि मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली थी। अब कोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि महिला के पति नावेद, ससुर कय्यूम, सास बानो, जेठ जावेद निवासी इमलीखेड़ा और रिश्तेदार शहाबुद्दीन निवासी सीधड़ू, लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।