फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fewer staff, more vaccines expected

आधी व्यवस्थाओं के साथ कैसे पूरा होगा लक्ष्यक

Tue, 24 Aug 2021 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fewer staff, more vaccines expected
रुड़की। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए बड़े-बड़े टारगेट तो दे रही है, लेकिन उस टारगेट तक पहुंचने में बाधा बन रही स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा है। कम स्टाफ के चलते सेंटरों पर लोगों की भीड़ लग जाती है तो वे हंगामा करना शुरू कर देते हैं। दो दिन पहले भी टीकाकरण महा अभियान के दौरान शहर से लेकर देहात तक कई सेंटरों पर समय से टीकाकरण नहीं होने से भड़की भीड़ ने स्टाफ के साथ बदसलूकी कर दी। ऐसे में आधी व्यवस्थाओं के बीच टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करना स्वास्थ्य विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है।
विज्ञापन

इस समय कोरोना महामारी के चलते केंद्र और प्रदेश सरकार का पूरा फोकस कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण पर है। इसको लेकर सरकार ने टीकाकरण महा अभियान शुरू किया है। इसके तहत सरकार हर शहर में स्वास्थ्य विभाग को एक दिन में टीकाकरण का लक्ष्य देने लगी है। सबसे पहले पिछले महीने रुड़की शहर के साथ ही इमलीखेड़ा, नारसन और भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग को टारगेट दिया गया था। पहली बार टारगेट मिलने पर उत्साहपूर्वक सभी स्टाफ कर्मचारियों ने इसे प्राप्त कर लिया था, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग टारगेट के सापेक्ष 30 से 40 प्रतिशत ही लक्ष्य प्राप्त कर पा रहा है। इसकी मुख्य वजह सेंटरों पर स्टाफ की कमी है। सरकार स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य तो दे देता है, लेकिन सहायता के तौर पर पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल पाता। दो दिन पहले शहर और देहात में लगे सेंटरों में कई जगह पर स्टाफ कम होने के चलते लोगों के हंगामा करनेे की सूचना आई। दरअसल, एक सेंटर पर दो वैक्सीनेटर और तीन वैरीफायर होने चाहिए, जबकि हर सेंटर पर एक वैक्सीनेटर और एक वैरीफायर मौजूद होता है। वैक्सीन के लिए एक व्यक्ति को वैरीफाई करने में दो से तीन मिनट लग जाते हैं। ऐसे में सेंटरों पर लंबी कतार लग जाती है और लोग हंगामा करना शुरू कर देते हैं। यहां तक कि स्टाफ के साथ बदसलूकी की घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के सामने कम स्टाफ के बीच लक्ष्य को प्राप्त करना परेशानी भरा हो रहा है।
विज्ञापन

प्राप्त लक्ष्य को पूरा करना कठिन काम नहीं है, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते काम करने में दिक्कत आ रही है। एक सेंटर पर कम से कम दो वैरीफायर होने जरूरी हैं। यदि एक वैरीफायर मिलता है तो काम में बाधा आती है और स्टाफ को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रंजना भटनागर, परियोजना प्रबंधक, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुड़की
देहात क्षेत्र में खोले जाने वाले सेंटरों पर कम स्टाफ के चलते टारगेट पूरा करना मुश्किल हो रहा है। कई बार पुलिस और प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में स्टाफ को स्वयं ही भीड़ नियंत्रित करनी पड़ती है। ऐसे में टीकाकरण का काम प्रभावित होता है।
-डॉ. दिलीरमन, प्रभारी, सीएचसी, इमलीखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed