फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Festivities begin to pick up at the Urs of Sabir Pak; temporary markets start springing up

Roorkee News: साबिर पाक के उर्स में बढ़ने लगी रौनक, सजने लगा अस्थायी बाजार

Mon, 24 Aug 2026 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Festivities begin to pick up at the Urs of Sabir Pak; temporary markets start springing up
साबिर पाक के सालाना उर्स में अब धीरे-धीरे रौनक बढ़ने लगी है। मेहंदी डोरी की रस्म के साथ शुरू हुआ उर्स अब अपनी रंगत में नजर आ रहा है। स्थानीय और बाहरी दुकानदारों ने जायरीनों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दरगाह परिसर और आसपास चादर, फूल, इलायची दाना, सोहन हलवा, प्रसाद और अगरबत्ती की दुकानें सज गई हैं। दुकानदार खूबसूरत गुलाब के फूलों और विभिन्न डिजाइन की चादरों से दुकानों को सजा रहे हैं। बड़ी संख्या में जायरीन इन दुकानों से चादर और फूल खरीदकर दरगाह साबिर पाक में पेश कर रहे हैं। उर्स मेले में अस्थायी बाजार भी धीरे-धीरे आकार लेने लगा है।
विज्ञापन

बाजार में क्रॉकरी, मुरादाबादी बर्तन, चीनी व पीतल के बर्तन, विभिन्न प्रकार के खिलौने, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और लकड़ी पर नक्काशी से तैयार आकर्षक सामान की दुकानें लगाई जा रही हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला और सर्कस भी लगाए गए हैं। उर्स में अब जायरीनों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। आगामी 25 अगस्त को छोटी रोशनी और 26 को बड़ी रोशनी व ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़ी संख्या में जायरीनों के कलियर पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है और दुकानदारों ने बिक्री की तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed