{"_id":"68150b0b3f3f3f9c5f0f85d5","slug":"father-and-sons-fight-and-open-fire-three-people-injured-roorkee-news-c-5-1-drn1027-680041-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पिता-पुत्रों से मारपीट कर झोंका फायर, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पिता-पुत्रों से मारपीट कर झोंका फायर, तीन लोग घायल
विज्ञापन
खेत से लौट रहे पिता-पुत्रों पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर भी झोंका। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया।। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर जंझेडी निवासी वाजिद ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता व भाई के साथ खेत से ट्रैक्टर-ट्राॅली में भूसा भरकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से ही घात लगाए खड़े हमलावरों ने उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके भाई पर फायर भी किया। इस दौरान वाजिद, इरफान व साजिद घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर इरशाद, आमिर, अजीम, सुहेल व सुहेब निवासीगण जैनपुर झंझेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।