{"_id":"5e4196b08ebc3ee61f4e5368","slug":"farmers-outraged-at-je-s-indecency-demonstrated-roorkee-news-drn3357054129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई के अभद्रता पर भड़के किसान, धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई के अभद्रता पर भड़के किसान, धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
रुड़की। मंगलौर क्षेत्र में बिजली घर पर तैनात एक जेई पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए भाकियू के बैनर तले किसानों ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जल्द ही कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान रुड़की तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां किसान दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि मंगलौर क्षेत्र स्थित एक बिजली घर पर जेई किसानों से आए दिन अभद्रता करता है। आरोप लगाया कि जेई उपभोक्ताओं के पास टीम लेकर जाता है और फर्जी अनियमितता बताकर चला आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेई उपभोक्ताओं के घर जाकर उन्हें बेवजह परेशान करता है। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता करता है। इस बीच किसानों ने एसडीएम गोपाल चौहान को मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने जल्द ही जेई के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रदेश महासचिव रवि कुमार, कुलदीप सैनी, सचिन चौधरी, अंजेश कुमार सैनी, सुरेंद्र कुमार, अनुज, बालिंद्र, मेजर राणा, ऋषिपाल सिंह, मोहम्मद इरफान, कुर्बान, शमीम, फुरकान, नवाब अली, शमीम, इंतजार, हसन, नसीम, प्रवीन कुमार, सुमित कुमार, तेजवीर सिंह, अरविंद कुमार, उदयवीर, मासूम व लोकेश कुमार आदि धरने में शामिल रहे।