फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers busy sowing Rabi vegetables as the weather clears up

Roorkee News: मौसम साफ होते ही रबी सब्जियों की बिजाई में जुटे किसान

Tue, 06 Oct 2026 06:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Farmers busy sowing Rabi vegetables as the weather clears up
बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश से खेतों में जलभराव की समस्या झेल रहे किसानों को अब राहत मिली है। मौसम साफ होने और खेतों से अतिरिक्त पानी निकलने के बाद क्षेत्र के सब्जी उत्पादक किसान रबी सीजन की फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों में जुताई, क्यारियां बनाने और पौध रोपाई का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


हाल की तेज बारिश के कारण कई खेतों में पानी भर गया था जिससे हरी सब्जियों की बुवाई प्रभावित हुई थी। तैयार नर्सरियां और पहले से बोई गई फसलें जलमग्न होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। किसान लंबे समय से मौसम खुलने और मिट्टी के जुताई योग्य होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

मौसम अनुकूल होते ही किसानों ने रबी सीजन की सब्जियों की बिजाई शुरू कर दी है। पालक, मेथी, बथुआ, चना और धनिया जैसी पत्तेदार फसलों की बुवाई प्राथमिकता पर की जा रही है। वहीं मूली, शलजम और गाजर जैसी जड़ वाली फसलों के लिए क्यारियां और मेड़ें तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा फूलगोभी, पत्तागोभी, बैंगन और टमाटर की पौधों की रोपाई का कार्य भी तेजी पकड़ रहा है। किसान मोहित, सुक्रमपाल, अनित, गोलू, तेजपाल और रोहित का कहना है कि बारिश से हुए शुरुआती नुकसान की भरपाई अगेती सब्जियों की अच्छी पैदावार से करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका मानना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह साफ और अनुकूल बना रहा तो रबी सीजन की सब्जियों का उत्पादन बेहतर रहेगा और मंडियों में समय पर आवक शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed