फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers and the government is anti-Dalit

किसान और दलित विरोधी है केंद्र सरकार

Sat, 24 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Sat, 24 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers and the government is anti-Dalit
गन्‍ना मंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

रुड़की। कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किसानों का गन्ना भुगतान एवं दलितों की छात्रवृत्ति नहीं मिलने का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा। कहा कि केंद्र सरकार को किसानों एवं दलित विरोधी है।

विज्ञापन


गन्ना, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री नेगी शुक्रवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जागृति मंच की ओर से अनुसूचित जाति कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। कहा कि आज करीब देश के किसानों का 22 हजार करोड़ रुपये बकाया चल रहा है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई बजट जारी नहीं किया जा रहा है। नेगी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से शीघ्र गन्ना मूल्य घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दलित छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए 80 करोड़ के सापेक्ष महज 18 करोड़ ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि वह कई बार केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री से मिलने के साथ ही छात्रवृत्ति जारी करने के लिए सैकड़ों पत्र लिख चुके हैं। नेगी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने राज्य को मिलने वाली सहायता में 33 हजार करोड़ रुपये की कटौती कर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के छात्रों का एक अरब 50 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का पैसा केंद्र सरकार जारी नहीं कर रही है। सुबह से ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सीएम हरीश रावत की सुरक्षा एवं आवभगत के लिए मुस्तैद नजर आए, लेकिन करीब दो बजे मुख्यमंत्री के नहीं आने का संदेश आने पर प्रशासनिक अमला भी लौट गया और लोग भी सीएम का इंतजार कर मायूस होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यक्रम में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष हरपाल सिंह साथी, जिलाध्यक्ष मास्टर सत्यपाल सिंह, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, घाड़ विकास परिषद के अध्यक्ष राव फरमूद, मनोहर लाल शर्मा, रश्मि चौधरी, ठाकुर विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।  

डेंगू के आगे सरकार लाचार
मच्छर के सामने सरकार लाचार दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूरे देश एवं प्रदेश में डेंगू की बीमारी फैल रही है। कहा कि इस बीमारी का कोई उपचार नहीं। डेंगू का बचाव एवं सावधानी ही इलाज है। उन्होंने लोगों से डेंगू से बचने के लिए एक जगह पानी एकत्रित नहीं होने देने की अपील की।


दलित सम्मेलन में दिखा चुनावी माहौल
रुड़की (ब्यूरो)। हरकी पैड़ी में रविदास मंदिर का जीर्णोद्धार होने पर मुख्यमंत्री का सम्मान करने एवं दलित कार्यकर्ता सम्मेलन चुनाव पर ही फोकस रहा। मंच पर आए छोटे-बड़े नेताओं ने जहां भाजपा को जमकर कोसा, वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फिर से सत्ता लाने में लोगों से हां पर भरवाई। कैबिनेट मंत्री ने तो हिमाचल प्रदेश के एक मुख्यमंत्री के 17 साल के कार्यकाल का उदाहरण देते हुए हरीश रावत को फिर से सीएम बनाने का इशारा भी कर डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed