फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Family was hungry for three days, soldier became a mother

तीन दिन से भूखा था परिवार, सिपाही बना मदगार

Wed, 29 Jul 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Family was hungry for three days, soldier became a mother
कोरोना कॉल में मित्र पुलिस गरीब और असहाय लोगों के लिए देवदूत की तरह काम कर रही है। तीन दिन से भूखे परिवार के लिए एक सिपाही राशन लेकर पहुंचा तो परिवार की आंखें भर आईं। परिवार का मुखिया ट्रक ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव होने के कारण कोविड केयर सेंटर में भर्ती है। सिपाही ने अपने जेब खर्च से परिवार को राशन उपलब्ध कराया है। उसके इस कार्य की अधिकारियों ने भी प्रशंसा की।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व जादूगर रोड पर किराये पर रह रहे यूपी के अयोध्या निवासी ट्रक ड्राइवर में कोरोना की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने चालक को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया था। इस दौरान सिपाही रघुवीर सिंह ने किसी भी जरूरत के लिए उसके बच्चों को अपना मोबाइल नंबर दिया था। बताया जाता है कि आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण ट्रक ड्राइवर की पत्नी और दो बच्चों को तीन दिन से खाना नसीब नहीं हो रहा था। बुधवार को ड्राइवर की पत्नी ने सिपाही के मोबाइल पर कॉल कर बताया कि तीन दिन से घर में राशन नहीं है और वे भूखे हैं। इस पर सिपाही रघुुवीर आटा, चावल, दाल, चीनी, मसाले समेत अन्य सामान बाजार से खरीदा और लेकर ड्राइवर के घर पहुंच गए। मदद के लिए ड्राइवर की पत्नी ने उनका आभार व्यक्त किया। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारियों को लगी तो उन्होंने सिपाही की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने भी पहुंचाई मदद
ट्रक ड्राइवर के परिवार की कहानी सुनकर इंस्पेक्टर राजेश साह ने भी मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी जेब खर्च से उसके घर एक महीने का राशन पहुंचाया। साथ ही आश्वासन दिया कि जब तक उनके परिवार का मुखिया सही होकर नहीं आता, उनकी हरसंभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed