{"_id":"6126825b8ebc3e0b132f25df","slug":"family-out-thieves-inside-roorkee-news-drn388479945","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों के बंद मकान से लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों के बंद मकान से लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देकर खाकी के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। इस बार चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। मकान स्वामी दो भाइयों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
रुड़की और आसपास के देहात क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर घर, दुकान और वाहनों को निशाना बना रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस से बेखौफ होकर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर चोरों ने कृष्णानगर में बंद मकान को निशाना बनाया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर गली नंबर-22 में दो सगे भाई सुभाष कुमार और गोपाल कुमार एक ही मकान में रहते हैं। मंगलवार को दोनों परिवार के साथ लखनौता एक रिश्तेदार की शादी में गए थे।
मंगलवार रात चोरों ने मकान को निशाना बनाया। चोर दोनों के कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह दोनों भाई घर पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित सुभाष कुमार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि चोर दोनों भाइयों के करीब छह तोले सोने के जेवर समेत चांदी के जेवर और अन्य सामान ले गए हैं। इनकी कीमत चार लाख से अधिक है। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
--
शहर और देहात में घरों के ताले चोरों के हवाले
चोरी की घटनाओं पर नहीं लग रहा अंकुश, गश्त पर खड़े हो रहे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। शहर और देहात में पुलिस सुस्त और चोर चुस्त नजर रहे हैं। शहर और देहात में पिछले 15 दिनों से लगातार हो रही चोरी की वारदात इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। शहर और देहात में कहीं नकदी, जेवरात, कीमती सामान तो कहीं ट्यूबवेल से सामान, बाइक और मवेशी चोर सक्रिय हैं। पीड़ित लोग रोजाना पुलिस के पास पहुंच रहे हैं, लेकिन पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए तत्पर नहीं दिख रही है। एकाध घटना को छोड़ दें तो बाकी में पुलिस चोरों की गिरफ्तारी तो दूर, उनका सुराग तक नहीं लगा पाई है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खाकी के इकबाल को चुनौती देकर रात ही नहीं बल्कि दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार को ऊर्जा निगम के लिपिक के घर हुई लाखों की चोरी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
--
पिछले 15 दिनों में चोरी की 13 घटनाएं
11 सितंबर को मंगलौर क्षेत्र में छह ट्यूबवेल से सामान चोरी।
12 झबरेड़ा क्षेत्र के बाल्लुपुर गांव में दो घरों में लाखों की चोरी।
17 अगस्त को मंगलौर क्षेत्र के गाधारोणा में घर से लाखों की चोरी।
18 अगस्त को भगवानपुर में छह दुकानों में चोरी।
19 अगस्त को झबरेड़ा के खाताखेड़ी में ठेकेदार के घर से लाखों की चोरी।
21 अगस्त को खानपुर के पोडोवाली गांव में स्कूल से सामान चोरी।
21 अगस्त की रात झबरेड़ा क्षेत्र में 16 बकरियां चोरी।
22 अगस्त को भगवानपुर के नन्हेड़ा गांव में तीन घरों और मस्जिद में चोरी।
24 अगस्त को मंगलौर क्षेत्र में ट्रॉली, बाइक के साथ घर में चोरी।
24 अगस्त को बिजलीघर के पास ऊर्जा निगम के लिपिक के घर चोरी।
24 को भगवानपुर में एक मकान में लाखों की चोरी।
25 रुड़की के कृष्णानगर में दो भाइयों के घर लाखों की चोरी।
25 अगस्त नारसन ईंट भट्ठे के कार्यालय से सामान चोरी।