फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Family attacked over protest after construction material fell into food

Roorkee News: भोजन में गिरी निर्माण सामग्री विरोध पर परिवार पर हमला

Thu, 06 Mar 2025 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Family attacked over protest after construction material fell into food

विज्ञापन
रुड़की। मकान की निर्माण सामग्री खाने और कपड़े पर गिरने का विरोध करने पर एक परिवार को भारी पड़ गया। मकान का निर्माण करा रहे मालिक ने घर में घुसकर दंपती और एक बुजुर्ग महिला पर डंडे से हमला कर दिया।आरोप है कि इस बीच उसने महिला की आंख पर ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर पंचायत रामपुर निवासी तालिब ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में शाने आलम उर्फ पप्पू उनसे पुरानी रंजिश रखता है। अब वह मकान का निर्माण करवा रहा है। आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान शाने आलम रंजिश के चलते रेत, बजरी, मिट्टी व प्लास्टर का मसाला आदि उनके घर में डालकर परेशान कर रहा है। कई बार ऐसा न करने से इन्कार भी किया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोप लगाया कि चार मार्च की सुबह उसने फिर से घर के अंदर निर्माण सामग्री फेंक दी, जिससे खाना और कपड़े खराब हो गए। विरोध करने पर शाने आलम डंडा लेकर उनके घर में घुस आया और तालिब, उसकी पत्नी और मां पर हमला बोल दिया। इस बीच उसने ईंट से उसकी पत्नी की आंख पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जबकि हमले में तालिब और उसकी मां भी घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर शाने आलम उर्फ पप्पू निवासी रामपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed