फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fake SI bribe seeking clerk

क्लर्क से फर्जी दारोगा बनकर मांगी रिश्वत

Sat, 27 Jul 2019 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fake SI bribe seeking clerk
इंजीनियरिंग कॉलेज के क्लर्क से कोई फर्जी दरोगा बनकर रिश्वत मांग रहा है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रहा है। क्लर्क ने कोतवाली पहुंच जानकारी ली तो फर्जी दरोगा के कॉल करने का खुलासा हुआ। क्लर्क की शिकायत पर पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर कॉल डिटेल और आईडी निकाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक क्लर्क के पास पिछले एक सप्ताह से लगातार एक नंबर से कॉल आ रही है। कॉल करने वाला खुद को दरोगा बता रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है कि उनके खिलाफ किसी ने तहरीर दी है। अगर वह कार्रवाई नहीं चाहते हैं तो रिश्वत देनी होगी। क्लर्क ने पहले तो नजरअंदाज कर दिया, लेकिन दोबारा उसी नंबर से कॉल आई तो क्लर्क ने रिश्वत देने से मना कर फोन काट दिया। इसके बाद फिर उनके मोबाइल पर उसी नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने सिविल लाइंस कोतवाली में केस दर्ज करने की धमकी दी। इस पर क्लर्क कोतवाली पहुंचे और दरोगा के संबंध पूछा। पता चला कि इस नाम से रुड़की और आसपास कोतवाली या थाने में कोई दरोगा नहीं है। इसके बाद क्लर्क ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही जिस नंबर से कॉल आ रही है उसकी आईडी, कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed