फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Faith in debate and Kajal tops in essay

वाद विवाद में आस्था और निबंध में काजल अव्वल

Tue, 14 Dec 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Faith in debate and Kajal tops in essay
मंगलौर स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन व विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी द्व? - फोटो : ROORKEE
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में उरेडा की ओर से ऊर्जा संरक्षण विषय पर वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध लेखन की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई। इसमें रुड़की ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मंगलवार को उरेडा की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुबोध मलिक एवं अतिथियों ने मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण विषय पर विस्तार से पक्ष और विपक्ष में अपने मत रखे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रामनगर की छात्रा आस्था सेमवाल प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रामनगर के छात्र रजा मलिक द्वितीय और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र हिमांशु कश्यप तृतीय रहे। जूनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोत की मुस्कान, द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुलाब शाह पीर रामपुर की जेबा और तृतीय स्थान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंस धीमान ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुलाब शाह पीर रामपुर की शहनूर, द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामनगर गंगा और तृतीय स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेलना के संजीव कुमार ने पाया। इसी तरह जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुलाब शाह पीर रामपुर की काजल ने पहला, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्रतीक धीमान ने दूसरा और राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक सोत की सानिया तीसरे स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रामनगर की आरती प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुलाब शाह पीर रामपुर की सानिया द्वितीय और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेलना के वासु तृतीय रहे। इस मौके पर कार्यक्रम में रविकांत सक्सेना, सत्येंद्र कुमार, सुरेश चंद, रेखा रावत, निरुपमा वर्मा, लाल सिंह, गीता कठैत, अमृता रावत, शैलेंद्र कुमार गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed