{"_id":"57d59aa84f1c1ba90a3193ae","slug":"extortion-of-factory-owner-10-lacs-rupees-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री मालिक से मांगी दस लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री मालिक से मांगी दस लाख की रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत एक व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोलकाता निवासी अजय कुमार एक उद्यमी हैं और उन्होंने भगवानपुर में फैक्ट्री के लिए जमीन खरीदी है। साथ ही चावमंडी रुड़की में उन्होंने अपना आफिस बनाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में अजय कुमार ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों की ओर से फोन कर धमकी दी जा रही है। साथ ही दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों में विमल कुमार निवासी बागमाड़ी कोलकाता और राजकुमार निवासी कोलकाता शामिल हैं।
विज्ञापन
बताया गया है कि दोनों नामजद आरोपी पहले कमीशन पर अजय कुमार का प्लास्टिक दाना भी सप्लाई करते थे। इन पर अजय कुमार का 10 करोड़ रुपये बकाया है, जिसका मुकदमा पहले ही कोलकाता में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन