{"_id":"58bd97dc4f1c1b5d73dc40da","slug":"extended-the-tenure-of-contract-physicians-today-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा चिकित्सकों का कार्यकाल बढ़ा, आज से राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा चिकित्सकों का कार्यकाल बढ़ा, आज से राहत
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से हो रही मरीजों की परेशानी मंगलवार से कम होने की उम्मीद है। कारण कि स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से अस्पताल में तैनात चार संविदा चिकित्सकों का कार्यकाल फिर बढ़ा दिया गया है, जबकि रेडियोलाजिस्ट की मंजूरी नहीं मिलने से अभी जांच के लिए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
एक मार्च से सिविल अस्पताल के पांच संविदा चिकित्सकों का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके अलावा कई चिकित्सक अवकाश पर थे, जिससे मरीजों को पिछले कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को भी चिकित्सकों की कमी मरीजों पर भारी पड़ी। गिने चुने चिकित्सक ही ओपीडी में मौजूद रहे, जिनके पास मरीजों की कतार लगी रही। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मंगलवार से संविदा चिकित्सकों का कार्यकाल एकबार फिर बढ़ा दिया गया है। इससे मरीजों के साथ ही अस्पताल की व्यवस्था भी एकबार फिर पटरी पर आने की उम्मीद है। हालांकि संविदा पर तैनात रेडियोलाजिस्ट की आयु 65 साल से अधिक होने के कारण उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में मरीजों को फिलहाल अल्ट्रासाउंड के लिए निजी केंद्रों का ही सहारा होगा। इससे सबसे अधिक परेशानी प्रसूताओं को हो रही है। इस संबंध में सिविल अस्पताल के सीएमएस डा. संजय कंसल का कहना है कि रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति के संबंध में दुबारा से प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने जल्द ही समस्या समाधान की उम्मीद जताई है।