फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Explosion in factory furnace, six workers burn

Roorkee News: फैक्टरी की भट्ठी में धमाका, छह मजदूर झुलसे

Sun, 11 Jun 2023 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Explosion in factory furnace, six workers burn
क्षेत्र में चल रही लोहे का सामान बनाने वाली एक फैक्टरी की भट्ठी में शुक्रवार देर रात हुए धमाके में छह मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मजदूरों को हायर सेंटर न ले जाकर फैक्टरी के पास बने कमरों में रखा गया है। वहीं पुलिस और फायर स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन





खानपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी की भट्ठी में शुक्रवार देर रात अचानक धमाका हो गया। इससे भट्ठी के आसपास काम कर रहे छह मजदूर चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। आसपास काम कर रहे अन्य मजदूर मौके पर दौड़े और घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले गए। साथ ही आननफानन लक्सर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन




लक्सर के निजी अस्पताल के संचालक ने बताया कि प्रबंधन के कुछ लोग घायलों को हायर सेंटर ले जाने की बजाय झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में इलाज के लिए ले गए थे। वहां उपचार के बाद कर्मचारियों को वापस फैक्टरी में लाया गया। बताया जा रहा है कि फैक्टरी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को उनके कमरों में शिफ्ट कर दिया है। साथ ही फैक्टरी प्रबंधन चोरीछिपे उनका इलाज करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






वहीं, खानपुर एसओ रविंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उधर, लक्सर फायर स्टेशन के अधिकारी मेहताब अली ने भी मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। वहीं, जब फैक्टरी प्रबंधन से इस बारे में उनका पक्ष जानना चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया।


बिहार के रहने वाले हैं सभी



भट्ठी में हुए धमाके में घायल हुए छह मजदूरों का मामला उजागर न हो इसे लेकर प्रबंधन किसी को जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहा है। बताया जा रहा है कि देर शाम फैक्टरी प्रबंधन ने सभी मजदूरों को एक निजी वाहन से उनके घर के लिए रवाना कर दिया है। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed