फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Every person needs cooperation in building Ram temple'

‘हर व्यक्ति का श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग जरूरी’

Fri, 15 Jan 2021 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
'Every person needs cooperation in building Ram temple'
झबरेड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान का स्वागत करते विध? - फोटो : ROORKEE
झबरेड़ा में पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह के आवास पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि श्रीराम मंदिर निर्माण में प्रत्येक भारतवासी का सहयोग मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि धन संग्रह कार्यक्रम की विस्तार से चर्चा की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। भाजपा में कार्यकर्ता को हर तरह से सम्मान मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के हाथ मजबूत करने को कहा। इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने इकबालपुर शुगर मिल क्षेत्र के किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की बात रखी। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा के शासन में उत्तराखंड का चहुमुखी विकास हो रहा है, जिससे झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र भी अछूता नहीं है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर डॉ. जोध सिंह, वैजयंती माला, मास्टर इसम सिंह, बीरम सिंह, झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा, प्रधान राजेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, पार्षद नगर निगम रुड़की विवेक चौधरी, राजवीर सिंह, प्रधान सोहन, सोनू सभासद, इंद्रेश मोती, सत्येंद्र मित्तल, अनुज शर्मा, मुकेश कश्यप, शाहरुख, रोशन, अनुज मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed