{"_id":"60fdac8c8ebc3e58132cdc6b","slug":"every-house-will-get-water-connection-for-one-rupee-dhan-singh-roorkee-news-drn3855508188","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रुपये में हर घर को मिलेगा पानी का कनेक्शन: धन सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रुपये में हर घर को मिलेगा पानी का कनेक्शन: धन सिंह रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में सरकार की ओर से हर घर में पानी के लिए एक रुपये में कनेक्शन दिया जाएगा। सरकार ने लोगों को हर सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। कहा कि जल्द ही रुड़की सिविल अस्पताल का उच्चीकरण किया जाएगा। साथ ही अस्पताल में एक प्रतिनिधि नियुक्त किया जाएगा, जो डॉक्टरों के साथ मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करेगा।
रविवार को साकेत स्थित हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे हरिद्वार जिला प्रभारी और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान धन सिंह रावत ने कहा कि जो लोग टीबी से मुक्त हुए हैं, उन्हें सरकारी सुविधाएं दी गई हैं। उन्हें उनके क्षेत्र के विधायक सर्टिफिकेट वितरित करेंगे। कहा कि सरकार की ओर से जल्द ही प्रदेश की जनता को एक रुपये में घर के पानी का कनेक्शन मिलेगा। कहा कि आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए। इस बार सरकार का नारा है अबकी बार 60 के पार, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को दिन-रात मेहनत करनी होगी। कहा कि रुड़की सिविल अस्पताल का जल्द ही उच्चीकरण कर यहां एक प्रतिनिधि भी तैनात किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंधु, मंडल महामंत्री प्रद्युम्न पोसवाल, बीएल अग्रवाल, योगेश सिंघल, मोहित राष्ट्रवादी, राकेश गिरि, डॉ. कल्पना सैनी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, सुमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, महेंद्र काला, पूर्व दर्जाधारी शोभाराम प्रजापति और पूनम त्यागी आदि मौजूद रहे।
-------------
सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : धन सिंह
संवाद न्यू एजेंसी
रुड़की। भाजपा के लंढौरा मंडल की कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
रविवार को आयोजित कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि आगामी चुनाव में हमें हरिद्वार जिले की सभी 11 सीटों को जीतना है। कहा कि भाजपा सरकार राशन, पानी, वैक्सीन आदि फ्री दे रही है, जिससे प्रदेश की जनता को लाभ मिल रहा है। एक लाख किसानों को सरकार ने ऋण दिया और सितंबर में फिर से एक लाख किसानों को ऋण बंटेगा। कहा कि जिस गांव में सबसे पहले शत प्रतिशत वैक्सीनेशन होगा, उसे तीन लाख रुपये मिलेंगे। दूसरे नंबर पर आए गांव को दो एवं तीसरे नंबर पर आए गांव को एक लाख रुपये मिलेंगे। जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिले, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को काम करना होगा। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण हुआ है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विकास पाल, अशोक पांडे, ओबीसी जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, सहकारी समिति चेयरमैन रवि राणा, पूर्व दर्जाधारी ठाकुर संजय सिंह, विकास त्यागी, जसवंत सिंह थापा, जयंत चौधरी, रविंद्र बब्बर, संजय सैनी, बृजपाल सिंह, मंडल मंत्री संदीप सैनी, शौकीन, सतीश धीमान, चंदन सिंह और कविता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो समाचार:
आगामी चुनाव में अभी से जुटें कार्यकर्ता : गुप्ता
सुल्तानपुर। भाजपा लक्सर ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक सुल्तानपुर के शिक्षा राज इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। कार्यसमिति प्रारंभ करने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।
रविवार को कार्यसमिति की बैठक में क्षेत्रीय विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश से मुख्य वक्ता के रूप में आए महामंत्री कुलदीप कुमार का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का चुनाव की दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान जनपद प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को कोरोना से बचाने के लिए देश में मेडिकल संबंधी व्यवस्था करते हुए जरूरी उपकरणों का युद्ध स्तर पर निर्माण कराया है। साथ ही टीकाकरण अभियान को शुरू किया है। इस दौरान लक्सर मंडल अध्यक्ष राजसिंह चौधरी, मंडल प्रभारी लव शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, नरेश शर्मा, धीर सिंह, मनोज कुमार अग्रवाल, रोहिताश कुमार सैनी, जाहिर हसन और सुखबीर सैनी आदि मौजूद रहे।
--------------
फोटो समाचार:
वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें कार्यकर्ता : कुलदीप कुमार
झबरेड़ा। झबरेड़ा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यसमिति में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यालय प्रभारी और प्रदेश संगठन महामंत्री कुलदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक योजना को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि वैक्सीनेशन लिए लोगों को जागरूक करना है। दिसंबर तक सभी को वैक्सीन लग जाए, यह हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। कहा कि अगस्त तक सभी मंडलों में पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा में करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण हुआ है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा, विधानसभा प्रभारी अमन त्यागी, अनीस गौड़, सतीश शर्मा, पार्षद हेमा बिष्ट, डॉ. सुरेश चौधरी, ऋषिपाल, अरशद, जमशेद और नकली राम आदि मौजूद रहे।