फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Even after finding the dead body of the missing child

Roorkee News: नाबालिग का शव मिलने के मामले में पुलिस खाली हाथ

Mon, 28 Oct 2024 03:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Even after finding the dead body of the missing child
Iपुलिस को नहीं मिले कोई सुराग, संदिग्धों से पूछताछ और खंगाल रही कैमरेI
विज्ञापन




लापता चल रहे बच्चे का शव मिलने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस अभी तक किसी ठोस पहलू पर नहीं पहुंच पाई है। हालांकि, पुलिस शक के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। साथ ही कलियर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।



पिरान कलियर वार्ड तीन निवासी उवेश (13) पुत्र आस मोहम्मद 24 अक्तूबर को बकरी चराने गया था। शनिवार को उवेश का क्षत-विक्षत शव कलियर क्षेत्र के जंगल में एक गन्ने के खेत पड़ा मिला था। उसके चेहरे का कुछ हिस्सा किसी जानवर ने खाया था। जबकि गले में नाड़े जैसी रस्सी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच करते साक्ष्य जुटाए थे। वहीं, परिजनों ने बच्चे की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। साथ ही कुछ रिश्तेदारों पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस हत्या का सुराग तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस बच्चे के मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ कर रही है। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे की हत्या की वजह तंत्र-मंत्र भी हो सकता है। थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed