{"_id":"62a4b01174449903ea5e0a4e","slug":"entering-the-office-fighting-firing-on-the-protest-roorkee-news-drn41427731","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में घुसकर मारपीट, विरोध पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर में घुसकर मारपीट, विरोध पर फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार की रकम मांगने पर चार लोगों ने एक कॉलोनाइजर के दफ्तर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर तमंचे से फायरिंग की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ज्वालापुर के पीएचडीसी कालोनी निवासी अजय राज चौधरी ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने कुछ परिचितों को रुपये उधार दिए थे। अब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार को वह लक्सर गोवर्धनपुर रोड स्थित श्री सुखपाल एनक्लेव दाबकी खुर्द में अपने दफ्तर पर बैठे थे। इस बीच रामपाल शर्मा निवासी पीएचडीसी कॉलोनी, ज्वालापुर, धर्मपाल निवासी गांव दाबकी खुर्द और दो अज्ञात लोग दफ्तर में घुस आए। उन्होंने गाली गलौज की। आरोप है कि चारों ने गाली गलौज करते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर एक व्यक्ति ने तमंचा तानकर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली उनको नहीं लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख चारों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि रामपाल शर्मा और धर्मपाल व दो अज्ञात के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।