फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employees, village to village with PM Kisan Samman Nidhi

पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर अब कर्मचारी गांव-गांव

Mon, 17 Feb 2020 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Employees, village to village with PM Kisan Samman Nidhi
रुड़की। यदि किसी पात्र को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है तो अब कार्यालयों में चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। कृषि विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, सहकारिता विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विकास समेत विभागों के कर्मचारी गांव गांव जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी विकेश यादव ने बताया कि यदि किसी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन किया है, लेकिन आधार नंबर सही नहीं होने के कारण उन्हें दूसरी या तीसरी किस्त नहीं मिली है तो कर्मचारी गांव पहुंचकर उनके आधार कार्ड की छाया प्रति लेंगे और तहसील में योजना का कार्य देख रहे कर्मचारी को देंगे। इसके साथ ही बैंक खातों के कारण भी किसानों को परेशान होना पड़ रहा है, क्योंकि नियमानुसार, बचत खाते के स्थान पर अन्य खाता में किस्त नहीं जाती है। इसके चलते यदि किसी किसान को ऐसी दिक्कत है तो वह टीम को अपनी बचत खाते की फोटो कॉपी उपलब्ध कराए। इसके साथ ही जिन पात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उनके फार्म भी कर्मचारी भरवाएंगे। कर्मचारियों को गलत तरीके से योजना का लाभ लेने वाले किसानों पर भी निगाहें रखनी है। गांव में भ्रमण के समय अगर संज्ञान में आता है कि कोई कृषक परिवार में पति एवं पत्नी दोनों निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो उनकी सूचना तहसील में देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed