{"_id":"6187e722f13a9e483d177101","slug":"employees-assaulted-after-entering-a-pizza-store-roorkee-news-drn395433280","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिज्जा हट में घुसकर डॉक्टर ने कर्मचारियों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिज्जा हट में घुसकर डॉक्टर ने कर्मचारियों से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिज्जा स्टोर में पिज्जा लेने गए डॉक्टर ने पैकिंग मेें देरी होने पर जमकर हंगामा किया। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि डॉक्टर ने एक कर्मचारी पर कार चढ़ाने की भी कोशिश की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर कार लेकर भाग निकला। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद सेंटर के कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर दी। हालांकि, बाद में डॉक्टर के माफी मांगने पर मैनेजर ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने डॉक्टर को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार रोड पर एक पिज्जा सेंटर है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात शहर के एक निजी अस्पताल के एक डॉक्टर कार से पिज्जा लेने आए थे। आरोप है कि पिज्जा पैक करने में थोड़ी देरी हुई तो डॉक्टर ने कर्मचारियों से गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए हंगामा कर दिया। डॉक्टर ही हरकतें देख अन्य कर्मचारी भी मौके पर आ गए और बीचबचाव कराया। इस पर डॉक्टर पिज्जा सेंटर के बाहर हाईवे पर आकर हंगामा करने लगा। कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के आने की भनक लगने पर डॉक्टर ने एक कर्मचारी पर कार चढ़ाने की कोशिश की और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में कर्मचारी संजय कुमार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने रविवार को डॉक्टर को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। प्रशिक्षु सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि पिज्जा हट के कर्मचारियों और डॉक्टर में समझौता हो गया है। डॉक्टर को भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।