फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employee's dead body found, family commotion

कर्मचारी का शव मिला, परिजनों का हंगामा

Wed, 12 Feb 2020 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Employee's dead body found, family commotion
मंगलौर में खेत में मिले युवक के शव के बाद मौके पर जमा भीड़ व जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
लापता चल रहे एक कंपनी कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच मृतक के परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए खूब हंगामा काटा। इस बीच भीम आर्मी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। मुआवजा दिलाए जाने के साथ ही पीएम पैनल टीम से कराए जाने के आश्वासन के बाद ही वह शांत हुए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गदरजुड्डा निवासी सुदेश पाल के गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने शव की पहचान अंजू पाल पुत्र समय सिंह के रूप में की। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से लापता चल रहा था। जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। बताया कि वह एक दवा कंपनी में काम करता था। इस बीच पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के लिए एक वाहन में रख दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और वाहन के आगे बैठ गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण और परिजन मौके पर एसडीएम को बुलाने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की आशंका को देखते हुए मंगलौर कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ मंगलौर डीएस रावत, एसपी देहात एसके सिंह और एसडीएम गोपाल चौहान भी पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। इस बीच भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं संग मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने अधिकारियों से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। साथ ही अंजू की हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम पैनल टीम से कराने की मांग की।
एसडीएम गोपाल चौहान ने उचित मुआवजे और शव का पोस्टमार्टम पैनल टीम से कराए जाने का भरोसा दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--------------------
दो युवक ले गए थे घर से बुलाकर
परिजनों ने बताया कि नौ फरवरी को अंजु रविवार की छुट्टी के चलते घर पर ही दादी के साथ था। परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए थे। बताया कि रविवार को घर से दो युवक उसे बुलाकर ले गए थे। दादी बुजुर्ग होने की वजह से ठीक से देख नहीं पातीं इसलिए उन दो युवकों को पहचान नहीं पाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस दोनों युवकों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed