फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employee leaders angry over demands not being met

Roorkee News: फोटो समाचार। मांगे पूरी न होने पर भड़के कर्मचारी नेता

Thu, 20 Mar 2025 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Employee leaders angry over demands not being met
अखिल भारतीय सफाई मजदूर शाखा रुड़की एवं नगर निकाय महासंघ शाखा रुड़की के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें आउटसोर्स कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने पर पदाधिकारियों ने रोष जताया। साथ ही बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


नगर निगम के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर व प्रदेश महासचिव राजेंद्र श्रमिक ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इससे कर्मचारी परेशान हैं लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि अब भी उनकी सुनवाई नहीं होती है तो संगठन मजबूरन आंदोलन को मजबूर होगा।
विज्ञापन




बैठक का संचालन का कर रहे अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस रुड़की के अध्यक्ष सनाती बिरला ने कहा कि संगठन मृतक आश्रितों की जगह उनके परिवार को नौकरी देने, बिना नोटिस दिए छह कर्मचारियों को नौकरी से हटाने, स्थायी कर्मचारियों को एसीपी के एरियर का भुगतान, वर्ष 2016 से कर्मचारियों के खातों से काटे जा रहे एनपीएस की धनराशि को उनके खातों में जमा कराने आदि की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन इनपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब सब्र का बांध टूट रहा है। इस दौरान मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल को मांगों के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी धन प्रकाश शर्मा, विजेंद्र बोहत आदि समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed