फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Elephants enter the population, villagers panic

आबादी में घुसा हाथी, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 13 Jan 2021 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Elephants enter the population, villagers panic
सुल्तानपुर क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव में घुसा जंगली हाथी। - फोटो : ROORKEE
रामपुर रायघटी गांव में हाथी घुसने से ग्रामीणों के होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पटाखे छोड़कर हाथी को गंगा के रास्ते जंगल में खदेड़ दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव में बुधवार सुबह करीब नौ बजे एक हाथी गंगा के रास्ते घुस आया। गांव में हाथी देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वन विभाग की टीम आने से पहले ही ग्रामीणों की मदद से पटाखे छोड़कर और ट्रैक्टर का सलेंसर उतारकर किसी तरह हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीण गुड्डू चौहान, बबलू, तिलकराम, मोनू कुमार, कुणाल सैनी, पंकज कुमार, महेंद्र, दिलीप कुमार, मनजीत, शिवराम चौहान आदि का कहना है कि पहले हाथी चारे की तलाश में गंगा पार कर गांव के आसपास खेतों में आते। अब हाथी के गांव में घुसने से जानमाल का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed