फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Elderly woman injured in car collision dies during treatment

Roorkee News: कार की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत

Sun, 13 Oct 2024 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman injured in car collision dies during treatment

विज्ञापन
कार की चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।



पुलिस के अनुसार, जिला सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा निवासी प्रकाशी देवी (70) झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहेड़ेकी सैदाबाद गांव में अपने मायके आई थी। रविवार को वह सड़क पार कर रही थी। इस बीच झबरेड़ा की ओर से आ रही एक कार ने महिला को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


इस बीच लोगों की भीड़ जमा हो गई और चालक ने भी कार रोक ली। इसके बाद कार चालक और परिजन महिला को पुहाना के समीप एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, बताया जा रहा है कि मृतक महिला का पुत्र उत्तर प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर है। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed