फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Eight seats vacant in B.Ed even after third counselling

Roorkee News: तृतीय काउंसलिंग के बाद भी बीएड में आठ सीटें खाली

Thu, 18 Dec 2025 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Eight seats vacant in B.Ed even after third counselling
कन्हैया लाल डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुड़की में बीएड सत्र 2025–27 में प्रवेश प्रक्रिया के तहत तृतीय काउंसलिंग में कई सीटें अब भी रिक्त हैं। इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन




जारी सूचना के अनुसार कला एवं वाणिज्य वर्ग में सामान्य भूतपूर्व सैनिक की 01 सीट, ईडब्ल्यूएस ओपन की 01 सीट और ईडब्ल्यूएस महिला की 01 सीट खाली है। वहीं विज्ञान वर्ग में सामान्य भूतपूर्व सैनिक स्वयं की 01 सीट, दिव्यांग सामान्य की 01 सीट, ईडब्ल्यूएस ओपन की 01 सीट, ईडब्ल्यूएस महिला की 01 सीट और एसटी वर्ग की 01 सीट खाली है। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों ने बीएड के लिए आवेदन किया था लेकिन अब तक उनका प्रवेश नहीं हो पाया है, वे निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय में संपर्क कर अपना पंजीकरण पूर्ण कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को 19 दिसंबर 2025 तक समस्त आवश्यक अभिलेखों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के बाद रिक्त सीटों पर कोई दावा मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed