फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Eid prayers were offered in a somber atmosphere in Mangalore

Roorkee News: मंगलौर में गमगीन माहौल में अदा की गई ईद की नमाज

Sat, 21 Mar 2026 05:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Eid prayers were offered in a somber atmosphere in Mangalore
जहां पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं मंगलौर में मंजर कुछ अलग नजर आया। यहां के शिया समुदाय ने इस बार ईद की खुशियां मनाने के बजाय इसे सादगी और गमगीन माहौल में मनाया। समुदाय के लोगों ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की।
विज्ञापन




मंगलौर के स्थानीय इमामबाड़े और मस्जिदों में सुबह से ही जायरीन जुटना शुरू हो गए थे। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग हाथों व कंधों पर काली पट्टी बांधे नजर आए। समुदाय के प्रतिनिधियों के अनुसार यह काली पट्टी दुनिया भर में मजलूमों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एक शांतिपूर्ण विरोध का प्रतीक है। नमाज के बाद खुतबे में मुल्क की तरक्की और आपसी भाईचारे पर जोर दिया गया।
विज्ञापन




नमाजियों ने खुदा से दुआ की कि देश में अमन और शांति कायम रहे। नफरत की दीवारों को गिराकर लोग प्यार से साथ रहें। दुनिया के हर कोने से जुल्म का खात्मा हो। आमतौर पर ईद के मौके पर होने वाली पारंपरिक रौनक और चमक-धमक इस बार नदारद रही। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद तो दी लेकिन उनके चेहरों पर गंभीरता साफ देखी जा सकती थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब तक दुनिया में इंसानियत पर हमले हो रहे हैं तब तक वे पूरी तरह से खुशियां नहीं मना सकते। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed