फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Earthquake Resistant Buildings taught tricks

भूकंपरोधी भवन निर्माण के गुर सिखाए

Sun, 14 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 14 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। नगर विधायक कैंप कार्यालय में आयोजित दो दिनी प्रशिक्षण शिविर में आईआईटी रुड़की के छात्र-छात्राओं ने राजमिस्त्रियों के लिए कम लागत में भूकंपरोधी भवन बनाने के गुर सिखाए। प्रशिक्षण के समापन पर विधायक प्रदीप बत्रा ने प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।

विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरिद्वार एवं आईएडीआरआर की ओर से आयोजित शिविर में आईआईटी के छात्रों ने बताया कि भूकंपरोधी ईंट चिनाई तकनीक से न सिर्फ कम लागत में भवनों का निर्माण किया जा सकेगा, बल्कि आपदा में होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकता है। उन्होंने राजमिस्त्रियों को ईंटों की चिनाई के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से अधिक संवेदनशील है। ऐसे में हमें भूकंपरोधी भवनों के निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। शहर में भूकंपरोधी भवनों के निर्माण के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया है। इस दौरान राजमिस्त्रियों और अन्य लोगों को भूकंप रोधी ईंट चिनाई निर्माण पुस्तिका भी वितरित की। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले राजमिस्त्रियों को प्रमाणपत्र दिए। मौके पर आईएडीआरआर के प्रबंध निदेशक अंशुमान शुक्ल, कार्यकारी निदेशक शिवानी चौहान, प्रशासनिक निदेशक प्रियंका सैनी एवं प्रशिक्षक अंकित लाल कन्नोजिया, धंनजय रावत, दीपक सिंह रावत, सुमित रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed