फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dussehra fair will not be held this time

सुनो...सुनो...सुनो, इस बार नहीं लगेगा दशहरा मेला

Fri, 23 Oct 2020 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dussehra fair will not be held this time
रुड़की। सुनो...सुनो...सुनो... इस बार कोरोना के चलते दशहरा पर नेहरू स्टेडियम में मेले का आयोजन नहीं होगा। इसलिए कोई भी स्टेडियम के आसपास दुकान नहीं लगाएगा। पुलिस रिक्शे से इस तरह का एनाउंसमेंट कर लोगों से नेहरू स्टेडियम नहीं आने की अपील कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते इस बार बड़े-बड़े आयोजन रद्द हो गए हैं। यहां तक की शहर में जगह-जगह होने वाली रामलीलाएं भी नहीं हो रही हैं। केवल बीटीगंज में ही श्रीराम लीला का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, कोरोना के चलते इस बार दशहरा मेले की रौनक नहीं मिल पाएगी। दरअसल, पुलिस-प्रशासन की ओर से कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार नेहरू स्टेडियम में होने वाले दशहरा मेले को रद्द कर दिया गया है। स्टेडियम के केवल पुतला दहन होगा, उसके लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है। कार्यक्रम में सीमित लोग ही शामिल हो सकेंगे। वहीं, दशहरा मेले के आयोजन न होने को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से शहर में रिक्शे से एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। साथ ही नेहरू स्टेडियम के आसपास दुकान न लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार दशहरा मेला नहीं लगेगा। इसके लिए शहर में रिक्शा से एनाउंसमेंट करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

--
मेले में दुकान नहीं लगाने की अपील को तैयार कराई ऑडियो
बीटीगंज श्रीरामलीला समिति ने अपनी ओर से दशहरे का मेला नहीं लगाने की अपील कराने के लिए ऑडियो तैयार कराई है। इसके जरिये समिति नेहरू स्टेडियम के बाहर किसी भी प्रकार की दुकान नहीं लगाने की अपील करेगी। महामंत्री सौरभ सिंघल ने बताया कि सभी लोगों से अपील की जा रही है कि इस बार मेला नहीं लगेगा। इसलिए नेहरू स्टेडियम के बाहर किसी भी प्रकार के सामान की बिक्री के लिए दुकान न लगाएं। रामलीला मंचन स्थल पर भी लोगों को यह जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed