फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dumper fell in the pond due to road collapse

सड़क धंसने से डंपर तालाब में गिरा, बड़ा हादसा टला

Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dumper fell in the pond due to road collapse
लंढौरा। लक्सर-रुड़की स्टेट हाईवे पर सड़क धंसने से एक डंपर तालाब में जा गिरा। केबिन में पानी भरने से चालक काफी देर तक अंदर ही फंसा रहा। लोगों ने किसी तरह तालाब में उतरकर आगे का शीशा तोड़ा और चालक को बाहर निकाला। वहीं, मामले में डंपर मालिक ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

एनएचएआई (पीडब्ल्यूडी) की ओर से देहरादून केंद्रीय सड़क निधि के बजट से लक्सर-रुड़की स्टेट हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार देर रात सुल्तानपुर निवासी रिजवान सामान से लदा डंपर लेकर लंढौरा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह सोलानी पुल पार करने के बाद पुलिया पर पहुंचे तो अचानक सड़क धंस गई और डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे तालाब में जा गिरा। डंपर पानी में डूबने से खिड़की लॉक हो गई और चालक उसमें फंस गया। पीछे से आ रहे अन्य डंपर चालकों ने हादसे की सूचना डंपर मालिक को दी। कुछ देर बाद डंपर मालिक कपिल भी मौके पर पहुंच गए। उनकी कार के चालक वाजिद डंपर चालक को निकालने के लिए तालाब में कूद पड़े।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद लोहे की रॉड से डंपर के केबिन का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया, जिसके चलते उसकी जान बच पाई। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिलने पर एनएचएआई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आसपास बैरिकेडिंग लगाई। उधर, डंपर स्वामी कपिल ने सड़क गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए एनएचएआई के तीन अधिकारियों और निर्माण करा रही मेरठ की निजी फर्म के मालिक सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एनएचएआई के जेई ललित चौहान का कहना है कि पुलिया दशकों पुरानी बनी है। डंपर ही इसके पैराफिट को तोड़कर नीचे गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed