{"_id":"68e404f992f68cfc9b05e3f2","slug":"drug-inspector-took-samples-of-cough-syrup-in-luxor-roorkee-news-c-5-1-drn1027-805714-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: औषधि निरीक्षक ने लक्सर में लिए कफ सिरप के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: औषधि निरीक्षक ने लक्सर में लिए कफ सिरप के नमूने
विज्ञापन
दरगाह क्षेत्र का नाला चौक होने से भ
मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद शासन के निर्देश पर औषधि नियंत्रण विभाग अलर्ट हो गया है। औषधि निरीक्षक ने लक्सर में मेडिकल स्टोर्स, अस्पताल, क्लीनिक पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कफ सिरप के नमूने भी लिए गए।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने कोल्ड्रिफ, डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही औषधि नियंत्रण विभाग को भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अपर आयुक्त के निर्देश पर विभागीय टीम अब कफ सिरप निर्माण इकाइयों, क्लीनिक, अस्पताल और दवाओं की दुकानों की जांच कर रही है।
इसी क्रम में औषधि निरीक्षक मेघा आनंद के नेतृत्व में विभागीय टीम ने लक्सर क्षेत्र में भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां मेडिकल स्टोर्स से कफ सिरप के नमूने लिए गए। डीआई मेघा आनंद ने बताया कि पूरे जनपद में कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल स्टोर्स, क्लीनिक और अस्पताल में मौजूद कफ सिरप के 16 नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कंपनियों से भी छह नमूने लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को प्रतिबंधित दवाओं के संबंध में जानकारी देकर इन दवाओं की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा की बिक्री होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।