फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   driver caught red handed while stealing desel from roadways bus

रोडवेज बस से तेल चोरी करते चालक पकड़ा

Sun, 21 Feb 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Sun, 21 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

रोडवेज की बस से तेल की चोरी करते हुए चालक को पकड़ लिया गया। आरोपी चालक तेल चोरी कर बेचने का प्रयास कर रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एआरएम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रविवार को देहरादून ग्रामीण डिपो की एक अनुबंधित बस में चालक ने स्थानीय डिपो से डीजल भरवाया था। बताया गया कि आरोपी चालक परिचालक को किसी काम का बहाना बनाकर रोडवेज बस पर छोड़कर हरिद्वार रोड की ओर निकल गया। यहां मलकपुर चुंगी के पास पहुंचकर सड़क किनारे बस को खड़ी करके चालक ने तेल के टैंकर से डीजल निकालना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इसी बीच किसी ने तुरंत रोडवेज डिपो के एआरएम जेके शर्मा को दी। सूचना मिलते ही एआरएम शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी चालक को तेल की चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और बस को डिपो में लेकर आ गए। एआरएम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले को अब निपटाने के लिए नेताओं के फोन एआरएम के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed