फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Drains covered with concrete slabs, trouble in cleaning

Roorkee News: पक्के स्लैबों से ढके नाले, सफाई में बने मुसीबत

Sat, 10 Jun 2023 06:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Drains covered with concrete slabs, trouble in cleaning
फोटो समाचार।
विज्ञापन

-बरसात को देखते हुए नाला गैंग से कराई जा रही नालों की सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। मानसून को देखते हुए नालों की सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है। 200 सफाई कर्मियों का नाला गैंग शहर के नालों को साफ करने में जुटा है। लेकिन नाला सफाई में नालों पर बने पक्के स्लैब मुसीबत बने हैं। सफाई कर्मियों को स्लैब के कारण नालों से सील्ट निकालने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

नगर निगम की ओर से शहर में नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने नाला गैंग लगाया हुआ है। शहर में 50 से अधिक छोटे नालें हैं। इन्हें साफ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत नालों पर बने पक्के स्लैब से आ रही है। नालों के ढके होने से नालों की सफाई करना बेहद मुश्किल हो रहा है। कर्मचारी नाले में घुसकर स्लैब के नीचे जा रहे हैं। इसके बाद सील्ट को खींच कर बाहर निकाल रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कई दुकानदारों ने नालों को पूरी तरह से छाप दिया है। यदि स्लैब को हटाकर नाले की सफाई करने का प्रयास करते हैं तो दुकानदार इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed