{"_id":"6165d45d8ebc3ed33b35e900","slug":"dowry-harassment-case-against-three-including-husband-roorkee-news-drn3931975106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर। ससुरालियों ने दहेज में छह लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
मालती निवासी कुआंहेड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी नवंबर 2020 में प्रमोद निवासी लक्सर के साथ हिंदू रीति रिवाज के तहत संपन्न हुई थी। इसमें मायके पक्ष के लोगों ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में छह लाख रुपये की मांग करने लगे। महिला ने दहेज की मांग की बाबत अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग उसकी ससुराल पहुंचे, जहां ससुरालियों ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके मायके भेज दिया। इसके बाद आरोपी 20 अगस्त को उसके मायके कुआंहेड़ी पहुंचे और दहेज की मांग की। मायके पक्ष ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ फिर से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति प्रमोद, ससुर विनोद व देवर मनोज निवासी मोहल्ला आदर्श नगर लक्सर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।