{"_id":"67ddb0f01421c9761609319a","slug":"donation-box-stolen-from-goga-mhadi-thief-caught-in-cctv-camera-roorkee-news-c-5-1-drn1027-646057-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गोगा म्हाड़ी से दानपात्र चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गोगा म्हाड़ी से दानपात्र चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन
चोरों ने म्हाड़ी में रखा दानपात्र चोरी कर लिया। चोरी का पता चलने पर ग्रामीणों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक बाइक सवार चोरी करते हुए कैद हो गया। चोर की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बाइक सवार की पहचान कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव टोडा कल्याणपुर में प्राचीन गोगा म्हाड़ी है। म्हाड़ी परिसर में दानपात्र रखा हुआ है। बृहस्पतिवार रात म्हाड़ी परिसर में रखा गल्ला चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह लोग पूजा करने म्हाड़ी में पहुंचे तो गल्ला गायब देखा। गल्ला गायब होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
इस बीच ग्रामीणों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें एक बाइक सवार युवक म्हाड़ी के बाहर आता है। इसके बाद वह म्हाड़ी परिसर में लगी रेलिंग से कूदकर अंदर प्रवेश करता है और दानपात्र चोरी कर फरार हो जाता है। चोरी की पूरी घटना कैमरे में कैद होने की बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। साथ ही मामले में म्हाड़ी के भगत नरेंद्र गिरी और राकेश कश्यप ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि दानपात्र में करीब 50 हजार की नकदी थी। इससे दो साल पहले भी चोरों ने म्हाड़ी में चोरी की थी। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही फुटेज के आधार पर बाइक सवार की पहचान की जा रही है।