फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Donated 50 units of blood in the camp

एनएसयूआई के शिविर में 50 यूनिट किया रक्तदान

Sun, 08 Aug 2021 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Donated 50 units of blood in the camp
सुल्तानपुर क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में शिविर में रक्तदान करते युवा - फोटो : ROORKEE
एनएसयूआई की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। साथ ही लोगों से रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान 50 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
विज्ञापन

रविवार को सिविल अस्पताल रुड़की में आयोजित रक्तदान शिविर में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आगे आकर काम किया है। यह रक्तदान शिविर भी समाज की मदद के लिए किए गए कार्य का ही एक हिस्सा है। कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है। रक्तदान से किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समय-समय पर रक्तदान करने की बात कही। साथ ही आगामी चुनाव की तैयारी के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रजत सैनी ने बताया कि रक्तदान शिविर में 50 यूनिट खून एकत्र हुआ है। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आशीष चौधरी, हिमांशु चौधरी, मनीष परमार, राजीव पुंडीर, मयंक राजपूत, मुकुल प्रधान, आशीष पाल, विशाल सैनी, प्रिंस त्यागी, अंकित पाल, विजय पंवार और मोहम्मद आरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed