फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   DJ's noise is not letting you sleep, police's emphasis on sleep

विवाह मंडपों में डीजे का शोर, कम कर रहा नींद का जोर

Sun, 28 Nov 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
DJ's noise is not letting you sleep, police's emphasis on sleep
शादियों के सीजन में विवाह मंडपों में नियम-कानून ताक पर रख दिए गए हैं। आबादी के निकट बने विवाह मंडपों में देर रात तक कानफोड़ू शोर से लोगों की नींद हराम हो रही है और पुलिस-प्रशासन कुंभकरणीय नींद सो रहा है। डीजे के शोर से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और पढ़ाई करने वाले बच्चों को रही है। शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से रात दस बजे के बाद डीजे बजाने पर पाबंदी है। दावा किया जाता है कि देर रात तक डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ये दावे धरातल पर आज तक नहीं उतर पाए हैं। इसके चलते विवाह मंडपों में रात दस बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बज रहा है। इससे बुजुर्गों और छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। इस समय सीबीएसई के पहले टर्म की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में डीजे के शोर के चलते छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं, बीमार और बुजुर्ग नींद पूरी न होने के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। कई बार लोगों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन हुआ कुछ नहीं।
विज्ञापन

हरिद्वार रोड पर कई विवाह मंडप हैं, जिनमें नियम-कानून ताक पर रखकर रात दस बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजता है, जिससे रात में सोने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष शर्मा, सेवानिवृत्त कर्मचारी, गंगोत्रीपुरम
पुलिस-प्रशासन चैन की नींद सो रहा है और डीजे की आवाज से जनता की रातों की नींद हराम हो गई है। विवाह मंडप में डीजे बजाने वालों को पुलिस-प्रशासन का डर नहीं है। नियम ताक पर रखकर डीजे बज रहे हैं।
-कुलभूषण, व्यवसायी, गंगोत्रीपुरम
बच्चों की पढ़ाई तो बाधित हो ही रही है, बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। पुलिस को विवाह मंडप और डीजे वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
-शिवकुमार शुक्ला, सेवानिवृत्त कर्मचारी, गंगोत्रीपुरम
डीजे तय समय तक ही बजने चाहिए। शादी का सीजन शुरू हो गया है तो डीजे देर रात तक बज रहे हैं। तेज आवाज में डीजे बजने से बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ रहा है। नींद पूरी न होने से बीमारी का खतरा है।

-अशोक चौहान, मेडिकल संचालक, ईदगाह चौक
पुलिस को निर्देश दिए जाएंगे कि देर रात तक डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई करे। विवाह मंडप संचालकों को भी इसके बारे में पत्र जारी कर निर्देशित किया जाएगा।
-प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed