फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Divyang player sought help from SDM

दिव्यांग खिलाड़ी ने एसडीएम से मांगी मदद

Sat, 18 Dec 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Divyang player sought help from SDM
वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में नाम दर्ज कराने वाले लक्सर के दिव्यांग दिग्विजय का चयन चार हजार किलोमीटर लंबी नॉन स्टॉप कार रेस के लिए हुआ है। दिग्विजय ने एसडीएम से मिलकर रेस के लिए मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लक्सर के दाकी गांव निवासी दिग्विजय सिंह दिव्यांग होने के बावजूद पैरों से नियंत्रित होने वाली कार चलाते हैं। पिछले साल दिग्विजय ने इनकारनेशन स्पोर्ट्स द्वारा दिल्ली से मुंबई होते हुए वापस दिल्ली तक की तीन हजार किलोमीटर कार रेस में प्रतिभाग कर पहला स्थान पाया था। इसके लिए उनका नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज हुआ था। अब इसी संस्था ने उनका चयन कच्छ (गुजरात) से काहो (अरुणाचल प्रदेश) तक 4000 किमी नॉन स्टॉप कार रेस के लिए हुआ है। शनिवार को दिग्विजय ने एसडीएम वैभव गुप्ता से मुलाकात कर बताया कि रेस फॉरच्यूनर गाड़ी से होनी है। उन्हें नागपुर निवासी सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने गाड़ी मुहैया कराई है लेकिन चार हजार किमी के गाड़ी के ईंधन के लिए लगभग 40 हजार रुपये की मदद की जरूरत पड़ रही है। दिग्विजय ने इसके लिए कहीं से स्पांसरशिप दिलाने की मांग की। एसडीएम ने किसी संस्था से बात कर मदद कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed