फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dividers are being repaired to alleviate traffic congestion

Roorkee News: जाम से राहत दिलाने के लिए दुरुस्त किए जा रहे डिवाइडर

Wed, 14 Oct 2026 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Dividers are being repaired to alleviate traffic congestion
शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस व नगर निगम ने डिवाइडरों को दुरुस्त करने का अभियान शुरू किया है। यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ के नेतृत्व में यातायात पुलिस और नगर निगम की टीम ने डमडम चौक पर डिवाइडरों को व्यवस्थित कराया। इसके साथ ही शहर के हाईवे और प्रमुख सड़कों पर टूटे या तिरछे पड़े डिवाइडरों को भी ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में वन-वे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हाईवे पर सीमेंट के डिवाइडर लगाए गए हैं। इसके बावजूद मलकपुर चुंगी से सिविल लाइंस चौक तक आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कई स्थानों पर डिवाइडर टूटने और तिरछे होने के कारण यातायात संचालन प्रभावित होता है। इसे देखते हुए संबंधित स्थानों पर डिवाइडरों को सही कराया जा रहा है। यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ ने बताया कि त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बाजारों और प्रमुख मार्गों पर शाम के समय भीड़ बढ़ रही है। इससे रुक-रुककर जाम लगने की स्थिति बन रही है। यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए पहले से ही जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जेसीबी की मदद से सीधी लाइन में लगाए डिवाइडर
टीएसआई प्रवीण कुमार के अनुसार जहां डिवाइडर टूटे हुए हैं उन्हें ठीक कराया जा रहा है। वहीं, तिरछे लगे डिवाइडरों को जेसीबी की मदद से सीधी लाइन में लगाया जा रहा है। प्रेम मंदिर रोड, डमडम चौक समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर यह काम किया जा रहा है। इससे वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित होगी और सड़क पर बढ़ने वाले यातायात के दबाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed