{"_id":"679b75be725976cf0d0ff68c","slug":"dispute-with-employee-over-giving-less-petrol-roorkee-news-c-5-1-drn1027-606703-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पेट्रोल कम देने पर कर्मचारी के साथ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पेट्रोल कम देने पर कर्मचारी के साथ विवाद
विज्ञापन
कस्बा स्थित पंप पर पेट्रोल कम देने को लेकर ओसपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की पेट्रोल पंप कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कर्मचारियों ने पेट्रोल लेने के लिए गए व्यक्ति के साथ अभद्रता की।
ओसपुर गांव निवासी नितिन ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में शिकायत कर बताया कि वह सुल्तानपुर कस्बा स्थित पंप से पेट्रोल लेने के लिए गया था। इस दौरान उसने 120 रुपये का पेट्रोल डालने के लिए कहा। कर्मचारियों ने मशीन को शून्य किए बिना ही बाइक में पेट्रोल डालना शुरू कर दिया। इससे बाइक में 120 रुपये की जगह केवल 70 रुपये का ही पेट्रोल आया। इस बात को लेकर नितिन और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। इसके चलते पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने नितिन के साथ अभद्रता की। इसके बाद नितिन ने सुल्तानपुर पुलिस से मामले की शिकायत की थी। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मचारी और नितिन के बीच समझौता हो गया है।